बदायूं के कस्बा उझानी में सोमवार तीन बजे के आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अवकाश के दिन भी एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों के काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उझानी सीएचसी में मरीजों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की। अवकाश होने के बावजूद चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहा ।