चूरू: पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को नमन किया गया, 25 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
Churu, Churu | Oct 21, 2026 पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन चूरू स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान 51 पुलिसकर्मियों की प्लाटून ने अमर शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया.