लक्ष्मीपुर: भूमि विवाद को लेकर मंगरार में हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरार गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल वासुदेव यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वासुदेव यादव ने मंगलवार को 11:30 बजे बताया कि गांव के भरत यादव समेत अन्य लोगों से डेढ़ डिसमिल जमीन को लेकर पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा था।