तारानगर: पुलिस थाना साहवा की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, स्थाई वारंटी विनोद कुमार को गांव भाडी से किया गिरफ्तार
अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना साहवा टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने थाना साहवा के मुकदमे में वांछित स्थाई वारंटी को विनोद कुमार पुत्र रामजीलाल जाट उम्र 23 साल निवासी भाडी, तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ को भाडी से गिरफ्तार किया गया है।एसपी निश्चिय प्रसाद एम ने बताया आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।