मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में 16 साल की साली से निकाह करने के लिए पति ने पत्नी की हत्या, तेजाब पिलाकर किया मार डाला
Meerut, Meerut | Jul 4, 2026 यूपी के मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने जबरन पत्नी को तेजाब पिला दिया जिससे महिला की मौत हो गई। युवक ने साली से निकाह करवाने के लिए पत्नी को तेजाब पिला दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में हत्यारोपी पति और ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया है।