शाहबाद: खिरिया में 35 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई अवैध दीवार को हटाया गया
Shahbad, Baran | Jul 20, 2024 केलवाड़ा क्षेत्र में रेंज क्षेत्र में वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया की वनखण्ड खिरिया में 35 बीघा वन भूमि को चारदीवारी कर कब्जा लिया था। इसे स्टाफ ने जेसीबी मशीन से ढहा दिया। कटर की सहायता से तारबंदी को काटा गया। अतिक्रमित क्षेत्र में जेसीबी से खाई खुदवाई गयी। इस दौरान रेंज केलवाड़ा स्टाफ मौजूद रहा।