सिमरी: गोपालपुर गांव में गरीब मजदूर की झोपड़ी में आग, नगद समेत सारा सामान जलकर राख, मुआवजे की मांग
Simri, Buxar | May 28, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे गोपालपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक गरीब मजदूर की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखे कपड़े, बिछावन, अनाज और करीब 16 हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए।