फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने खेत से अवैध विदेशी शराब किया बरामद
Phulwari, Patna | Jul 12, 2026 निषिद्ध शराब के विरुद्ध पटना पुलिस लगातार सक्रिय है। वहीं इसी क्रम में बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। शनिवार शाम 6:53 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए पुलिस ने बताया है कि बेऊर थाना क्षेत्र के हसनपुरा स्थित एक खेत से 57.375 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर जप्त किया गया है।