उज्जैन शहर: उज्जैन में श्रद्धालुओं की राह में निर्माण का रोड़ा! छोटे पुल पर गड्ढे, बिखरी सामग्री और गंदगी से मची परेशानी
उज्जैन में सावन माह के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन और पवित्र शिप्रा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन छोटे पुल क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य ने श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है। टाटा कंपनी द्वारा नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। बारिश के चलते फिलहाल मुख्य निर्माण कार्य रुका हुआ है, लेकिन निर्माण सामग्री और उपकरणों के बेतरतीब फैलाव के कार