बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने बुधवार देर शाम लगभग 7 बजे चाकुलिया स्थित डाक बंगला परिसर पहुंचकर आगामी 23 जनवरी से शुरू होने वाले नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति से जुड़े युवाओं से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।