सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो सेठानी घाट का बताया जा रहा है जहां पर हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भारत माता आरती का विशेष आयोजन किया गया। वायरल वीडियो में हजारों श्रद्धालु एक साथ सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं।