आसींद। ब्लॉक के पांडरू ग्राम में राष्ट्रीय कौमी एकता दिवस के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र भीलवाड़ा की ओर से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामाजिक सद्भावना को मजबूत करना रहा।