सहारनपुर: सहारनपुर में मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पार्षदों का फूटा गुस्सा, SSP से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
सहारनपुर में सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। गंगोह रोड स्थित मेला गु-घाल माढ़ी स्थल से जुड़े विवाद को लेकर नगर निगम के कई पार्षदों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी युवक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।