कोल: शहर में धूमधाम से निकाला गया सिख समाज का नगर कीर्तन, आकर्षण का केंद्र बने अंतरराष्ट्रीय बैंड व जत्थे
Koil, Aligarh | Jan 28, 2024 अलीगढ़ शहर में आज सिख समाज का नगर कीर्तन बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया है। नगर कीर्तन का शुभारंभ अलीगढ़ के देहली गेट से किया गया और फिर शहर भर में घूमने के बाद वैकुंठ नगर गुरुद्वारा पर इसका समापन किया गया है। इस नगर कीर्तन में अंतरराष्ट्रीय बैंड व जत्थे शामिल रहे जो की आकर्षण का केंद्र बने रहे।