कोल: 1 फरवरी को होगा अलीगढ़ प्रदर्शनी का शुभारंभ, डीएम ने पूजा अर्चना कर किया सड़कों का लोकार्पण
Koil, Aligarh | Jan 28, 2024 अलीगढ़ की नुमाइश का आयोजन 1 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा। विधिवत शुभारंभ एक फरवरी को दोपहर तीन बजे प्रदेश के चीनी एवं गन्ना मिल मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण करेंगे। प्रदर्शनी से पूर्व आज जिलाधिकारी इन्द्रविक्रम सिंह के द्वारा दरबार हॉल के मंदिर में हवन पूजन कर शुभारंभ किया गया है।