कोल: थाना सासनी गेट के अंतर्गत श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रसाद को लेकर युवक के साथ हुई ठगी
Koil, Aligarh | Jan 28, 2024 थाना सासनी गेट के अंतर्गत अयोध्या में हुए श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद को लेकर युवक हुआ ठगी का शिकार, युवक ने बताया कि मेरी बेटी के द्वारा 51 रुपए अदाकार प्रसाद को बुक किया था, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी प्रसाद घर तक नहीं पहुंचा है। लगातार धर्म की आड़ में साइबर ठग अपने कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे साइबर ठगों पर सरकार के द्वारा लगाम लगाई जानी चाहिए।