स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर एबीवीपी की भिवाड़ी इकाई ने सोमवार दोपहर 1 बजे शोभायात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया।इसमें 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय कन्या महाविद्यालय भिवाड़ी से हुई यहां से शोभा यात्रा निकाली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मनसा चौक तक पहुंची।