रामनगर: गनेशपुर में ओवरलोड के कारण कस्बे की मुख्य बिजली लाइन की केबिल जल गई, लोगों को हो रही परेशानियां, मरम्मत कार्य जारी
रामनगर तहसील अंतर्गत गनेशपुर कस्बे में ओवरलोड के कारण कस्बे की मुख्य बिजली लाइन की केबिल जल गई।जिससे लोगों को परेशानियां हो रही।आज बृहस्पतिवार की दोपहर 2:00 बजे देखा गया लाइनमैन कमलेश कुमार के नेतृत्व में संविदा कर्मी पवन यादव कल्लू जली हुई लाइन को हटाकर नए तार लगा रहे हैं। वायरिंग को पूरी तरह बदलकर नई लाइन बिछाई जा रही है ताकि भविष्य में आपूर्ति सुचारू रहे।