जखनिया: शटडाउन के बाद बिजली चालू करने से संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत, JE सहित तीन बिजलीकर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाने से संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हृदयविदारक मृत्यु हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर लगभग दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।