सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा में इस बार इतिहास का सबसे लंबा शीतकालीन सत्र आयोजित हो रहा है, उन्होंने बताया कि पहले क्रिसमस और नववर्ष पर होने वाले सत्र से होटल कारोबारियों की बुकिंग रद्द हो जाती थी, इसलिए इस बार सत्र पहले रखा गया है ताकि सरकार की बुकिंग का सीधा लाभ होटल उद्योग को मिल सके।