रामगढ़ चौक: महिसाना में शराब के लिए छापेमारी, 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, बाइक सवार दो तस्कर फरार
महिसोना में सोमवार 6 बजे पुलिस ने शराब को लेकर छापेमारी की।जहां महिसोना बगीचा से अंग्रेजी शराब से भरा बैग छोड़ बाइक सवार दो तस्कर मौके से भाग निकले।थानाध्यक्ष ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर PTC अखिलेश पासवान द्वारा महिसोना गांव में शराब को लेकर छापेमारी की गई।जहां से बाइक पर सवार दो तस्कर अपना बैग छोड़कर भाग निकले।जिसमें 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।