विष्णुगढ़: NH-522 बन्हें चौक के पास टायर फटने से सब्जी लदी टेम्पो पलटी, चालक बाल-बाल बचा
NH-522 बन्हें चौक के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी सब्जी लदी टेम्पो, बाल-बाल बचा चालक। हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग (NH-522) पर बन्हें चौक के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को सब्जी लदी एक टेम्पो का अगला टायर अचानक फट जाने से वह सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह बाल-बाल बच गया।