रिसिया के गांवों में लंगूर बंदर का आतंक, राहगीरों पर हमले का वीडियो वायरल
बहराइच के रिसिया क्षेत्र के कई गांवों में एक लंगूर बंदर ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि लंगूर अचानक लोगों पर झपट्टा मारकर उन्हें काट और नोच रहा है, जिससे कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लंगूर के हमले और लोगों में मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर लंगूर को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
Bahraich, Bahraich | Jul 31, 2026