बसेड़ी: नादनपुर थाना प्रभारी का गोस्वामी समाज के लोगों ने किया साफा व माला पहनाकर स्वागत
Baseri, Dholpur | Feb 29, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर थानाधिकारी राजेंद्र गिरी का नादनपुर में ज्ञानी गिरी के निवास पर गोस्वामी समाज के लोगों ने साफा व माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत सम्मान किया। इस दौरान थानाधिकारी राजेंद्र गिरी ने लोगों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर गोस्वामी समाज के लोगों सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।