गुमला: बरसात में बढ़ा सर्पदंश का खतरा: 12 घंटे में चार लोग सांप के काटने से घायल, झाड़-फूंक छोड़ तुरंत अस्पताल जाने की अपील
Gumla, Gumla | Jul 4, 2026 जिले में बरसात का मौसम शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन सांप काटने के 5 से 6 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में खेतों और झाड़ियों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें। सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद