हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के विंध्यवासिनी मंदिर रोड में करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर वर्णिता ने दी श्रद्धांजलि
देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सराभा मातृभूमि के सच्चे सपूत थे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म 24 मई 1896 को लुधियाना पंजाब म