गोविंदगढ़: रामगढ में तपती धूप भी नहीं रोक सकी आस्था, डीजे की धुन पर झूमते हुए पदयात्री पहुंचे खाटूश्याम मंदिर
एकादशी के पावन अवसर पर रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड स्थित खाटूश्याम मंदिर में गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से पदयात्री जयकारों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचे। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा।