कुटुंबा: अंबा में आद्रा मेले का शुभारंभ, पहली बार बनी मां वैष्णो देवी की गुफा, 7 जुलाई तक उमड़ेंगे श्रद्धालु
अंबा के सुप्रसिद्ध मां सतबहिनी मंदिर परिसर में सोमवार की शाम को पारंपरिक आद्रा मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण पहली बार तैयार की गई मां वैष्णो देवी की कृत्रिम गुफा है, जहां श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे। मेले का उद्घाटन स्थानीय विधायक ललन राम, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु, अंचलाधिकारी चंद्र प्रक