देवेंद्रनगर: अकादमी के बच्चों ने संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता में 15 स्वर्ण पदक जीते, बनाया नया रिकॉर्ड
संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता में अकादमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण पदक अर्जित कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया। इस उपलब्धि के साथ खिलाड़ियों ने पन्ना जिले का नाम संभाग स्तर पर गौरवान्वित किया है।