जगदलपुर: जिला कार्यालय में कर्मचारियों के रिटारमेंट पर कलेक्टर विजय दयाराम ने पूरी की फरमाइश, गाया ‘आमी आव बस्तरिया’ गाना
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने गाए हुए हल्बी गीत ‘आमी आओ बस्तरिया’ को गाते हुए नजर आ रहे है. वहीं उनके आसपास मौजूद अन्य लोग ताली बजाकर उनका साथ देते और गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो बस्तर कलेक्ट्रेट ऑफिस के आस्था हाल का है ।