जगदलपुर: धरमपुरा के अशोका पार्क के एक मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया आग पर काबू
धरमपुरा के अशोका पार्क के पास ओ पी साहू के घर में अचानक लग गई ।घर से घना धुंआ निकलते देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी ,आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की हायर टीम को तुरंत रवाना किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर ओपी साहू के बंद कमरे में लगी आग को बुझा लिया गया और आग को बढ़ने नहीं दिया।