जगदलपुर: नगरनार में ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर ,2 की मौत
नगरनार में आज एक बाइक में सवार दो युवकों की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई ,जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई । हादसा इतना भयंकर था की बाइक चला रहे युवक का चहेरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।वहीं दूसरा युवक ट्रेक्टर ट्राली के नीचे आ गया ।