करछना: हथिगन गांव के सामने शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में हुई मौत, 30 अप्रैल को बेटी की शादी होनी थी
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत हथिगन गांव के सामने मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेंवार रामनगर निवासी राजमणि यादव पुत्र हरिहरन यादव बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे। 30 अप्रैल को बेटी की शादी होनी थी। उसी दरमियान अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुटी।