बुलंदशहर में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को लगभग 15 हजार घरों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर निर्धारित रखरखाव कार्यों के चलते यह जानकारी दी है।विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र यमुनापुरम (प्रथम) पर पावर परिवर्तक और वीसीबी की टेस्टिंग की जाएगी।