साहिबगंज: साहिबगंज:नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग के कथित अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के एक नाबालिग के पिता ने अपनी पुत्री के कथित अपहरण को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी