बांसवाड़ा: सागडोद हाइवे पर लूट की वारदात के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एमजी अस्पताल में कराया गया मेडिकल
पुलिस के अनुसार 20 जून को सदर थाना क्षेत्र के सागडोद हाइवे की मुख्य सड़क पर लूट की घटना हुई थी। मामले में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की।जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश पुत्र शंभूलाल निवासी जगता रावत का पाडला को गिरफ्तार कर लिया। जिसका एमजी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।