सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने नेपुरा गांव से एक नशेड़ी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 8, 2024 नेपुरा गांव से सिलाव थाने की पुलिस ने एक नशेड़ी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। सिलाव थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान ने बताया कि गिरफ्तार यह नशेड़ी व्यक्ति सिलाव थाना क्षेत्र का नेपुरा गांव निवासी शैलेश सिंह है। मेडिकल जांच के दौरान इस गिरफ्तार नशेड़ी व्यक्ति द्वारा अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की गई है।