सिलाव: नशे में धुत दो व्यक्तियों को पुलिस ने सिलाव बाज़ार से किया गिरफ़्तार
Silao, Nalanda | Feb 5, 2024 सिलाव बाज़ार से सिलाव पुलिस ने नशे में धुत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि गिरफ़्तार नशे में धुत दोनों व्यक्तियों की मेडिकल जांच कराई जा रही है। जिसके बाद जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।