सिलाव: जुआफर गांव में वर वधू पक्ष के बीच रोड़ेबाजी के वायरल वीडियो की जांच में जुटी नालंदा थाना पुलिस
Silao, Nalanda | Feb 6, 2024 बीते 28 जनवरी को जुआफर गांव में वर वधू पक्ष के बीच रोड़ेबाजी के वायरल वीडियो की जांच में नालंदा थाना पुलिस जुट गयी है. नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि जुआफर गांव में बीते 28 जनवरी को देवनंदन प्रसाद के घर पर उनके दामाद द्धारा सहयोगियों के साथ मिलकर रोड़ेबाजी से संबंधित एक वीडियो हाथ में आया है.