सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने दहेज हत्या के केस में अभियुक्त पति को सिलाव बाजार से किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 8, 2024 दहेज हत्या के केस में अभियुक्त पति को सिलाव थाना की पुलिस ने सिलाव बाजार से गिरफ्तार किया है। सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी कौशल कुमार उर्फ प्रेम है। बता दें कि दहेज हत्या के केस में पिछले मंगलवार को पति व उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।