सिलाव: सिलाव बाजार में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर की पूछताछ
Silao, Nalanda | Feb 7, 2024 सिलाव बाजार में एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली, जिसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतका तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी कौशल कुमार उर्फ प्रेम की 22 वर्षीय पत्नी सपना कुमारी उर्फ अन्नू है। मृतका के परिजनों द्वारा दहेज नहीं देने पर हत्या की बात कही गई है।