Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

पीपल का पेड़ कटा तो फूट फुटकर रोई महिला #Rajnandgaon #khairagarh #chhattisgarh

MORE NEWS

इफको (IFFCO) द्वारा आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) भवन में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों (RAEO) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़ी नवीन तकनीकों, उर्वरक प्रबंधन, किसानों को बेहतर कृषि सलाह एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा RAEO को किसानों तक आधुनिक कृषि जानकारी पहुंचाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#kcgdistrict
#nanourea_nanodap

इफको (IFFCO) द्वारा आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) भवन में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों (RAEO) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़ी नवीन तकनीकों, उर्वरक प्रबंधन, किसानों को बेहतर कृषि सलाह एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा RAEO को किसानों तक आधुनिक कृषि जानकारी पहुंचाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #kcgdistrict #nanourea_nanodap

Khairagarh Chhuikhadan Gandai, Chhattisgarh | Jun 25, 2026

जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छुईखदान में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल उपस्थित रहे। 

#kcgdistrict #kcgcollector

जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छुईखदान में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल उपस्थित रहे। #kcgdistrict #kcgcollector

Khairagarh Chhuikhadan Gandai, Chhattisgarh | Jun 25, 2026

*सुरही नदी क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध मुरूम उत्खनन करते दो वाहन जब्त*

खैरागढ़, 24 जून 2026/ दैनिक समाचार पत्र पत्रिका में प्रकाशित समाचार "सुरही नदी से अवैध बजरी खनन जारी, नहीं हो रही प्रभावी कार्यवाही" के संबंध में कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने 23 जून को शिकायत स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायतित क्षेत्र में बजरी के अवैध उत्खनन अथवा परिवहन में संलग्न कोई वाहन नहीं पाया गया।

खनिज अमले द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की गई। इस दौरान ग्राम नादिया स्थित सुरही नदी के पास मुरूम एवं मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए दो वाहन पाए गए। मौके पर संबंधित व्यक्तियों से उत्खनन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग ने उत्खनन कार्य में संलग्न जेसीबी मशीन क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 2801 तथा हाइवा क्रमांक सीजी 08 एजे 9088 को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से थाना गंडई में रखा है। जांच में पाया गया कि जेसीबी का संचालन कमलेश्वर निवासी पथर्रा द्वारा किया जा रहा था, जबकि वाहन स्वामी तहसील पटेल निवासी नादिया हैं। वहीं हाइवा वाहन चालक धनीराम निवासी निवासपुर तथा वाहन स्वामी मिथलेश साहू निवासी देवपुरा बताए गए हैं।

खनिज विभाग के अनुसार प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज जांच दल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में नियमित कार्रवाई जारी है।

*सुरही नदी क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध मुरूम उत्खनन करते दो वाहन जब्त* खैरागढ़, 24 जून 2026/ दैनिक समाचार पत्र पत्रिका में प्रकाशित समाचार "सुरही नदी से अवैध बजरी खनन जारी, नहीं हो रही प्रभावी कार्यवाही" के संबंध में कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने 23 जून को शिकायत स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायतित क्षेत्र में बजरी के अवैध उत्खनन अथवा परिवहन में संलग्न कोई वाहन नहीं पाया गया। खनिज अमले द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की गई। इस दौरान ग्राम नादिया स्थित सुरही नदी के पास मुरूम एवं मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए दो वाहन पाए गए। मौके पर संबंधित व्यक्तियों से उत्खनन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग ने उत्खनन कार्य में संलग्न जेसीबी मशीन क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 2801 तथा हाइवा क्रमांक सीजी 08 एजे 9088 को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से थाना गंडई में रखा है। जांच में पाया गया कि जेसीबी का संचालन कमलेश्वर निवासी पथर्रा द्वारा किया जा रहा था, जबकि वाहन स्वामी तहसील पटेल निवासी नादिया हैं। वहीं हाइवा वाहन चालक धनीराम निवासी निवासपुर तथा वाहन स्वामी मिथलेश साहू निवासी देवपुरा बताए गए हैं। खनिज विभाग के अनुसार प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज जांच दल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में नियमित कार्रवाई जारी है।

Khairagarh Chhuikhadan Gandai, Chhattisgarh | Jun 24, 2026

पीपल का पेड़ कटा तो फूट फुटकर रोई महिला #Rajnandgaon #khairagarh #chhattisgarh - Khairagarh News