इटावा: ऊसराहार इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा सैफई रेफर
Etawah, Etawah | Apr 7, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र के इटावा किशनी रोड पर सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार कर भाग गया।हादसे में फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी शुभम यादव (30) ने अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। जबकि चाचा अनूराग जो कि वार्ड बॉय है उन्हें सैफई रेफर किया गया। मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।