खुजनेर: राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने नैनवाड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया
राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने रविवार को रात 8 बजे करीब राजगढ़ जिले के नैंनवाड़ा में सामुदायिक टीनशेड, सीसी रोड, शांतिधाम सौंदर्यकरण, पुलिया एवं नाली निर्माण के 34 लाख 48 हजार के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।