भूपालसागर: नीलोद में गूंजी शनिदेव की महिमा, विशाल भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब श्रद्धा और भक्ति में डूबा
हेमंत कुमार खटीक ने शनिवार रात 11 बजे बताया कि नीलोद गांव में आयोजित भगवान शनिदेव की कथा और विशाल भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथावाचक मांगीलाल जोशी ने संगीतमय शैली में शनिदेव के न्यायप्रिय स्वरूप और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान पूरा पांडाल जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर