सागर नगर: वर्णी कॉलोनी में दुकान के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित वर्णी कॉलोनी में 3 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे दुकान के सामने खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। रविवार सुबह 9:00 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। वही शनिवार को लिंक रोड निवासी निज्ञात साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता महेश कुमार साहू वीरेन्द्र ट्रेडर्स पर सामान लेने गए थे और अपनी सफेद रंग की हीरो मेस्ट्रो बाहर खड़ी की थी।