ओबरा: हथवानी मोड़ के पास टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत, चालक की मौत, लंबा जाम लगा
Obra, Sonbhadra | Jun 20, 2026 सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी मोड़ के पास एक डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टैंकर चालक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हाथीनाला की ओर से जा रहे डीजल लदे टैंकर को सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में जोरदार टक्कर मार दी।