जालौर: जालौर के रतनपुरा गांव की पहाड़ी पर ग्रामीणों ने देखा पैंथर वन विभाग की टीम को दी सूचना
Jalor, Jalor | Mar 22, 2024 जालोर जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर रतनपुरा गांव में स्थित पहाड़ी पर कुछ ग्रामीणों ने अल सवेरे पेंथर को देखा है। इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पेंथर की सूचना जालोर वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम गांव में पेंथर की रेकी कर नजर बनाई हुई हैं।