कटनी नगर: शहर के 4 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से हुई MPPSC की परीक्षा, संभागीय पर्यवेक्षक ने लिया जायजा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आज रविवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक प्रथम पाली और द्वितीय पाली दोपहर 2:15 से शाम 4:15 मिनट तक शहर चार परीक्षा केदो में आयोजित की गई जिसमें प्रथम पाली में 1058 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा की निगरानी संभागीय पर्यवेक्षक अशोक कुमार भार्गव ने की।