लक्ष्मीपुर: गिद्धौर में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कई चालकों से वसूले गए जुर्माना
गिद्धौर पुलिस द्वारा गुरुवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, कागजात अधूरे और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों को रोका गया। पुलिस ने जांच के दौरान कई वाहनों का चालान काटते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी। थाना प्रभारी ने 8 बजे बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।